{"_id":"6a47af97ed211f61e80e0520","slug":"delhi-dehradun-expressway-section-caves-in-two-suspended-three-issued-notices-one-debarred-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-दून ई-वे धंसा: दो निलंबित, तीन को नोटिस, एक डिबार; जांच में कमजोर ढलान सुरक्षा व खराब ड्रेनेज का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-दून ई-वे धंसा: दो निलंबित, तीन को नोटिस, एक डिबार; जांच में कमजोर ढलान सुरक्षा व खराब ड्रेनेज का खुलासा
Fri, 03 Jul 2026 06:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:18 PM IST
सार
Shamli News: बारिश के बाद एक्सप्रेसवे पर करौंदा महाजन-खेड़ा मस्तान के पास एक हिस्से में सड़क धंस गई थी, दो जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर करौंदा महाजन-खेड़ा मस्तान के पास बारिश के दौरान सड़क धंसने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। बागपत इकाई ने इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के टीम लीडर कुलदीप कुमार राजदान और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, सहायक अभियंता अजय कुमार को डिबार करते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) बागपत के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह की ओर से 2 जुलाई को जारी नोटिस में कहा गया है कि 1 जुलाई को निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे के पैकेज-2 में किमी 55+480 (लेफ्ट हैंड साइड) पर बारिश के कारण सड़क की ढलान धंस गई थी। जांच में सामने आया कि यह घटना केवल प्राकृतिक कारणों से नहीं, बल्कि निर्माण में खामियों, अपर्याप्त ढलान सुरक्षा और खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार अथॉरिटी इंजीनियर ने नियमित निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण, समय पर रिपोर्टिंग और ठेकेदार से सुधारात्मक कार्रवाई कराने जैसी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। न तो खामियों की समय रहते पहचान की गई और न ही निर्माण कंपनी के खिलाफ नॉन-कनफॉर्मिटी रिपोर्ट जारी की गई। एनएचएआई ने इसे गंभीर लापरवाही, कर्तव्य में चूक और प्राधिकरण के विश्वास का उल्लंघन माना है।
इस मामले में कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार, सीनियर इंजीनियर क्वालिटी राजेंद्र कुमार और परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कंसल्टेंसी एजेंसी चैतन्य प्रोजेक्ट्स के सहायक राजमार्ग अभियंता आलोक कुमार को डिबार कर दिया है। कुलदीप कुमार राजदान को तत्काल परियोजना से हटाने और सात दिन के भीतर उनके स्थान पर नए टीम लीडर का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई ने निर्माण एजेंसी एम/एस कृष्णा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
कंपनी पर गुणवत्ता मानकों का पालन न करने, रखरखाव में लापरवाही और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। नागेंद्र पाल सिंह को परियोजना से हटाने के साथ पूरे पैकेज-2 का निरीक्षण कर बारिश से प्रभावित सभी स्थानों की मरम्मत अपने खर्च पर कराने और फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएआई के पीडी नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भुगतान रोकने, जुर्माना लगाने, डिबार करने और भविष्य की परियोजनाओं से बाहर करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
एक जुलाई की बारिश के बाद एक्सप्रेसवे पर करौंदा महाजन-खेड़ा मस्तान के पास एक हिस्से में सड़क धंस गई थी, दो जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाद में एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात बहाल कराया था।
ये भी देखें...
Baghpat: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
एक जुलाई की बारिश के बाद एक्सप्रेसवे पर करौंदा महाजन-खेड़ा मस्तान के पास एक हिस्से में सड़क धंस गई थी, दो जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बाद में एनएचएआई ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात बहाल कराया था।
ये भी देखें...
Baghpat: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, परिजनों में कोहराम, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी