फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Shamli News'

Shamli News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 10 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
'Shamli News'
कांधला में मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धुरी। स्रोत पुलिस
कांधला। थानाक्षेत्र में खंदरावली के पास रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में कैराना निवासी इनाम धुरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उस पर डीआईजी स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक इनाम धुरी मुकीम काला गिरोह का सदस्य है और उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, गैंगस्टर आदि के 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। घायल ने अपना नाम नाम कस्बा कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इनाम धुरी बताया। इनाम धुरी मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था। डीआईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनामी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक इनाम धुरी पर हत्या, लूट व रंगदारी आदि के 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनाम धुरी कैराना थाने से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, बिना नंबर की बाइक, चार कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पहले भी मुठभेड़ में घायल हुआ था इनाम धुरी
एएसपी ने बताया कि 30 अगस्त 2025 को कैराना कोतवाली में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री की तरफ से इनाम धुरी के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। इसके दो दिन बाद पुलिस ने इनाम धुरी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी। उस दौरान इनाम धुरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। संवाद

कांधला में मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धुरी। स्रोत पुलिस

कांधला में मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धुरी। स्रोत पुलिस

कांधला में मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धुरी। स्रोत पुलिस

कांधला में मुठभेड़ में घायल बदमाश इनाम धुरी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed