फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snakebite: Life saved upon reaching the district hospital.

सर्पदंश : जिला अस्पताल पहुंचने पर जान बची

Mon, 10 Aug 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 10 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Life saved upon reaching the district hospital.
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव धनैना में खेत पर काम करते समय मजदूर प्रेमपाल (60) को सर्प ने डस लिया। किसान उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। एंटीस्नेक वेनम मिलने पर उसकी जान बच गई। रविवार को प्रेमपाल गांव धनैना निवासी किसान बिट्टू के खेत में काम कर रहा था, उसी समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। उसके शोर मचाने पर किसान मौके पर पहुंचा और उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एंटीस्नेक वेनम दिया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया और उसकी जान बच गई। सीएमएस डॉ. मनोज अखौरी ने बताया कि सर्पदंश के बाद मरीज को सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे। एंटीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed