{"_id":"6a78cfc340310de14c0ed058","slug":"women-worshipped-lord-shiva-after-creating-1008-earthen-shivlings-shamli-news-c-26-1-aur1003-171530-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 1008 पार्थिव शिवलिंग बनाकर महिलाओं ने की शिव आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 1008 पार्थिव शिवलिंग बनाकर महिलाओं ने की शिव आराधना
Mon, 10 Aug 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन के जस्सूवाला मंदिर में शिवलिंग बनाती महिलाएं। आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। नगर के मराठा कालीन प्राचीन जासूवाला मंदिर परिसर में रविवार को महिलाओं ने कीर्तन और सत्संग के साथ 1008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। महिलाओं ने विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना की।
सत्संग में आचार्य हरिओम शर्मा ने भगवान शिव के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव गले में सर्पों की माला धारण करते हैं, फिर भी अपनी शांति नहीं खोते। उन्होंने कहा कि मुश्किलों का समाधान उनसे मुंह मोड़ना नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ उनका सामना करना है। कठिन परिस्थितियों के बीच भी यदि व्यक्ति अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने का साहस जुटा ले तो उसकी शांति भंग करना किसी के लिए आसान नहीं होता।
सत्संग और धार्मिक आयोजन में रश्मि गर्ग, प्रियंका सैनी, गरिमा गोयल, सोनाली गौड़, उषा शर्मा, पूजा जैन, सुमन शर्मा, शिल्पी गर्ग, प्रिया पाल, वर्षा गोयल, श्यामा सैनी रहीं।