फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees of Shiva arrived wearing ghost masks.

Shamli News: शरीर पर टहनियां बांधकर और भूत का मुखौटा लगाकर पहुंचे शिवभक्त

Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Shiva arrived wearing ghost masks.
अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद - फोटो : credit
शामली। क्षेत्र के मंगलौरा गांव निवासी रविंद्र, नवीन समेत 20 शिवभक्तों की टोली सोमवार को अनोखे रूप में कांवड़ लेकर पहुंची। टोली में शामिल शिवभक्तों ने शरीर पर पेड़ की टहनियां बांध रखी थीं और मुंह पर भूत के मुखौटे लगाए हुए थे। शिवभक्तों के इस अनोखे रूप को देखकर रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

अघोरी रूप में पहुंचे कांवड़िये ने खींचा लोगों का ध्यान
शामली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की अलग-अलग कांवड़ और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसी दौरान अघोरी का रूप धारण कर पहुंचे एक कांवड़िये ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। लोग इस अनोखे रूप को देखने के लिए रुकते नजर आए और मोबाइल से तस्वीरें लेते रहे। वहीं शिव चौक पर हनुमान सेवा समिति की ओर से केदारनाथ की थीम पर की गई भव्य सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। भीड़ बढ़ने के कारण शिव चौक और आसपास के मार्गों पर आवाजाही बढ़ गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था संभाली। रात करीब आठ बजे से 12 बजे तक शिव चौक पर आस्था, उल्लास और भक्ति का संगम देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन

97 वर्षीय मां को पालकी में बैठाकर की 125 किमी कांवड़ यात्रा
गढ़ीपुख्ता। हथछोया निवासी गंगाराम अपनी 97 वर्षीय मां राजकली को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से करीब 125 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी कर गांव पहुंचे। उन्होंने हथछोया-बुंटा मार्ग स्थित खुण्डेश्वर महाराज के शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। गंगाराम ने बताया कि मां की श्रद्धा और भगवान शिव के प्रति आस्था को ध्यान में रखते हुए वह उन्हें पालकी में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

102 साल की प्रकाशी को कांवड़ में बैठाकर लाए गंगाजल
बाबरी। मोरमाजरा, थानाभवन निवासी सतवीर, सोनू, सचिन और प्रवेश अपनी 102 वर्षीय दादी प्रकाशी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर बाबरी क्षेत्र से होकर गुजरे। उनके साथ पड़पौत्र प्रदीप भी अपनी परदादी को लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल रहा। सतवीर ने बताया कि यह उनकी दादी के साथ दूसरी कांवड़ यात्रा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दादी को कांवड़ यात्रा कराना उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और परिवार की आस्था का प्रतीक है। दादी की उम्र भले ही 102 वर्ष हो गई है, लेकिन कांवड़ यात्रा को लेकर उनका उत्साह परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ाता है।

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद- फोटो : credit

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद- फोटो : credit

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद

अघोरी का रूप धारण कर शिव चौक पर पहुंचे शिवभक्त।संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed