फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Coordinator's contract terminated over irregularities in RTE implementation.

Shamli News: आरटीई में अनियमितता पर जिला समन्वयक की संविदा समाप्त

Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
District Coordinator's contract terminated over irregularities in RTE implementation.
शामली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति में अनियमितता और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में कमिश्नर सहारनपुर के निर्देश पर जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा) रोहिताश कुमार की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। साथ ही धन की क्षति की वसूली और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि तीन माह पूर्व ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली, खंड शिक्षा अधिकारी ऊन और खंड शिक्षा अधिकारी कांधला को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

त्रुटिपूर्ण खाता भेजने से नहीं हो सका शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान

जांच में सामने आया कि शामली के सेंट एमडी विद्यालय का त्रुटिपूर्ण खाता प्रेषित किए जाने के कारण उसे शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं हो सका। इसे पटल प्रभारी की लापरवाही माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजने के लिए आरती के व्यक्तिगत बैंक खाते का प्रयोग किया गया । आदेश के अनुसार, शासनादेश में आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों में आरटीई के लिए खोले गए पृथक खाते में भेजे जाने के निर्देश थे। इन निर्देशों का पालन नहीं किए जाने को जांच में अनियमितता माना गया।

नियुक्ति प्रक्रिया भी पाई गई दोषपूर्ण
रोहिताश कुमार की नियुक्ति से संबंधित शिकायत की जांच वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, शामली द्वारा की गई। चार अगस्त 2026 की जांच आख्या में उनकी नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया भी दोषपूर्ण पाए जाने का उल्लेख किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश में कहा गया है कि जांच के आधार पर रोहिताश कुमार द्वारा सौंपे गए पदीय दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन नहीं किया गया और अपने पद का दुरुपयोग किया गया।
इन परिस्थितियों को देखते हुए रोहिताश कुमार की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। संबंधित सेवा प्रदाता को भी उनका अनुबंध तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्होंने कहां
मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने बताया कि जिला समन्वयक से संबंधित शिकायत उनके पास पहुंची थी। उनके निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर जिला समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पूर्व में भी हो चुकी कार्रवाई
शामली
गंगेरू के पीएम श्री विद्यालय में करीब 12 लाख रुपये के निर्माण कार्यों में अनियमितता के मामले में सात माह पूर्व विभाग ने जिला समन्वयक राहुल कुमार पर भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed