सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Didi in Bengal and Bhaiya in UP will never win: Dinesh Sharma

बंगाल में दीदी, और यूपी में भैया कभी नही जीत पाएंगे : दिनेश शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 13 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Didi in Bengal and Bhaiya in UP will never win: Dinesh Sharma
शामली में माजरा रोड पर मह​र्षि कश्यप जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री का बड़ी माला से स्वागत करते
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डाॅ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस, सपा, बसपा और आप पर निशाना साधा साधते हुए कहा बंगाल में दीदी और यूपी में भैया की कभी नैया पार नहीं होगी। अब भाजपा ही जीतेगी। कहा कि अंग्रेजों की तरह की सपा और कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में कश्यप समाज के लोगों के हाथ उठवाए गए।
Trending Videos

शहर के माजरा रोड पर रविवार को पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप की ओर से आयोजित महर्षि कश्यप एवं निषाद राज जयंती के मौके पर कश्यप समाज के सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, कांग्रेस, आप व बसपा नहीं चाहती कि महिला आरक्षण बिल संसद में पारित हो। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज किसी में हिम्मत नहीं है, जो भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता को धमका सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महर्षि कश्यय ब्रह्मा के मानस पुत्र रहे हैं और निषाद राज ने भगवान राम को वनवास के दौरान गले लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सपा ने राम भक्तों पर अयोध्या में गोली चलवाई और कांग्रेस भी राम को काल्पनिक बताती है। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं गए। राम सभी जगह है। राम को नहीं मानने वाले कश्यप समाज के आदरणीय नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि जहां योगी है, वहां बसंत है। योगी बाबा का संकल्प है कि कानून बिगाड़ने वालों को जवाब पुलिस देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माहौल बदला है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, जिपं के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने विचार रखे। सम्मेलन में कश्यप महासभा के अध्यक्ष देवी, लोकेश कश्यप, चांद कश्यप, सारिका कश्यप आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने की और संचालन रेखा कश्यप ने की।
उद्यमियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
शामली। रविवार को शहर की कमला कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को साइमा के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल व व्यापारियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, बुके देकर व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, हरबीर मलिक, उद्यमी अशोक बंसल, आलोक जैन, अशोक मित्तल, सुधीर जैन, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. मुकुट मोहन सिंघल, अनुराग जैन, राहुल गोयल, संजीव कुमार, अमित जैन, आशीष अग्रवाल, राहुल जैन, पुनीत द्विवेदी, भूपेंद्र शर्मा, मयंक गर्ग, रॉबिन गर्ग, अनंत गोयल, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, मुजफ्फरनगर से आए उद्यमी राजेश जैन, अभिषेक अग्रवाल, देवराज पंवार मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मनमानियों पर अंकुश लगाएगी भाजपा
कांधला। जसाला में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर के फार्म हाउस पर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल व महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मनमानियों पर भाजपा अंकुश लगाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पास होने से महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास होने से महिलाओं को राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसे। संवाद

शामली  में माजरा रोड पर महर्षि कश्यप जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री का बड़ी माला से स्वागत करते

शामली में माजरा रोड पर महर्षि कश्यप जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री का बड़ी माला से स्वागत करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed