सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Discussion on cleanliness and industrial problems of Hindon

Shamli News: हिंडन की स्वच्छता और औद्योगिक समस्याओं पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Discussion on cleanliness and industrial problems of Hindon
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद उद्यमी । सूचना विभाग
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में हिंडन नदी की स्वच्छता, औद्योगिक इकाइयों की प्रदूषण जांच, लंबित प्रशिक्षु भुगतान और औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि हिंडन नदी की मॉनिटरिंग केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नियमित रूप से की जा रही है तथा सभी मानकों पर स्थिति निर्धारित नॉर्म्स के अनुरूप पाई गई है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जल जीवन मिशन को समन्वय स्थापित कर हिंडन नदी स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनपद सीमा के अंतर्गत जिन नालों की टैपिंग होनी है, उनकी कार्ययोजना एवं संरचना तैयार कराने तथा समस्त औद्योगिक इकाइयों के आउटलेट पर बीडीओ व सीओडी की नियमित जांच सुनिश्चित कराने को कहा।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग और जल निगम के अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
औद्योगिक आस्थान नाला निर्माण के संबंध में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्वी यमुना नहर से औद्योगिक आस्थान तक नाला निर्माण का एस्टीमेट अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग को भेज दिया गया है। बैठक में 33 केवी पुरानी विद्युत लाइन के डिस्मेंटल की स्वीकृति हेतु प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्यापार बंधु की बैठक में छाए रहे अतिक्रमण, बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे
शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापार बंधु एवं जिला श्रम बंधु की बैठक में अतिक्रमण, यातायात अव्यवस्था, बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा कांधला क्षेत्र की सड़क और नाला निर्माण जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारी ईश्वर दयाल, अंकित गोयल ने आईसीआईसीआई बैंक से कोतवाली शामली तक अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने तथा वेंडिंग जोन विकसित करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने को कहा गया।
कांधला बस स्टैंड के पास नाले का निर्माण कराने, बस स्टैंड पर यात्री शेड बनवाने तथा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान की सड़कों के निर्माण के संबंध में अधिशासी अधिकारी कांधला को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रोडवेज डिपो एवं आधुनिक बस अड्डे के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने एआरएम को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. लोमेश, उपायुक्त राज्य कर, अंकित गोयल, ईश्वर दयाल कंसल, मुकेश कुमार, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed