सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers grappling with urea crisis, impact on paddy transplantation and sugarcane sowing

Shamli News: यूरिया संकट से जूझ रहे किसान, धान रोपाई और गन्ना बुवाई पर असर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers grappling with urea crisis, impact on paddy transplantation and sugarcane sowing
ऊन बी पैक्स का खाली पड़ा गोदाम। संवाद
विज्ञापन
ऊन। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। धान रोपाई और गन्ना बुवाई का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन सहकारी समितियों पर यूरिया का स्टॉक खत्म होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाद के अभाव में खेती-किसानी के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले करीब दस दिनों से क्षेत्र की सहकारी गन्ना विकास समिति और बी-पैक्स गोदामों में यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसानों ने प्रशासन से जल्द यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खेती का कार्य समय पर पूरा हो सके। ऊन बी-पैक्स के एमडी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले से यूरिया खाद का आवंटन मिलते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही खाद उपलब्ध होने की संभावना है।
Trending Videos

किसान सोमपाल चौधरी ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताह से सहकारी गन्ना विकास समिति और बी-पैक्स के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खाद उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे गन्ना बुवाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ब्रजपाल सिंह का कहना है कि इस समय धान और गन्ने की फसल में यूरिया डालना बेहद जरूरी है। खाद न मिलने के कारण फसल का समय प्रभावित हो रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

ऊन बी पैक्स का खाली पड़ा गोदाम। संवाद

ऊन बी पैक्स का खाली पड़ा गोदाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed