सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM strict on delay in mutation in tehsil

Shamli News: तहसील में दाखिल-खारिज में देरी होने पर डीएम सख्त

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
DM strict on delay in mutation in tehsil
विज्ञापन
ऊन। डीएम आलोक यादव ने बुधवार को तहसील और ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील में बैनामों के दाखिल-खारिज में देरी पर नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Trending Videos

तहसील में कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर आईजीआरएस पोर्टल की स्थिति जांची। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। रजिस्ट्रार कार्यालय में आर-6 रजिस्टर और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया गया। गांव भड़ी के रिकॉर्ड की जांच में अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। करनाल निवासी आसमा वधावन ने गांव भोगी माजरा में खरीदी गई भूमि का एक वर्ष से दाखिल-खारिज लंबित होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक ऋण जमा करने के बावजूद फाइल बहाल नहीं की गई और वह लगातार कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। । कर्मचारियों की सेवा पंजिका जांचने के साथ ही तहसील पुस्तकालय का निरीक्षण कर उसे आधुनिक ई-लाइब्रेरी में विकसित करने को कहा।
पूर्ति कार्यालय में बिजली फिटिंग की खराब स्थिति और फाइलों की अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अप्रैल माह के छह करोड़ रुपये के सबसे बड़े बैनामे की फाइल की भी जांच की गई। रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बने शौचालय की बदहाल स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार पुनीत जैन को मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक परिसर में जर्जर पड़े आवासों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बीपैक्स समिति पर गेहूं खरीद, पंचायत चौपालों की स्थिति और ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती की जानकारी ली। एसडीएम विनय प्रताप भदौरिया, तहसीलदार ललिता चौधरी, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed