सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   education news

Shamli News: अंग्रेजी ने दी राहत, गणित व विज्ञान ने किया परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
education news
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा हुई। दोनों पाली की परीक्षा में सभी केंद्रों पर 759 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों से बातचीत में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र सरल और गणित और जीव विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र कठिन बताया। सचल दल के चेकिंग के दौरान कोई नकलची नहीं मिला।
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक एश्वर्या जायसवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सभी केेंद्रों पर 12391 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, 11761 ने परीक्षा दी और 630 परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर 4867 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, 4738 ने परीक्षा दी और 129 ने परीक्षा छोड़ दी।
उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण विषयों के कारण सभी केंद्रों पर सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। कंट्रोल रूम से भी विशेष निगरानी रखी गई। सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर सही समय परीक्षा शुरू हुई और सही समय पर समाप्त। परीक्षा छूटने के बाद प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों से बातचीत की गई तो, हाईस्कूल के छात्र सागर ने बताया कि अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र काफी सरल था, निबंध दीपावली पर और लेटर भाई की शादी का आया हुआ था, जो उन्होंने झट से लिख दिए। वंश ने बताया कि सभी सवाल याद किए हुए थे। उनके 70 में से 60 नंबर आने की पूरी उम्मीद है।
वहीं इंटर की छात्रा सरिता ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र काफी कठिन था, काफी प्रश्न घुमाने वाले रहे, जिस कारण बस पास होने की ही उम्मीद है। विज्ञान विषय के छात्र राहुल का कहना है कि जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन आया है, 50 से ऊपर ही नंबर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed