सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Youth murdered by strangulation, body thrown on Delhi-Saharanpur highway, police told this

Shamli: गला घोंटकर युवक की हत्या, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर फेंका शव, जांच के बाद पुलिस ने बताई ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

जलालाबाद में हाईवे पर एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के गले पर गहरे निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shamli: Youth murdered by strangulation, body thrown on Delhi-Saharanpur highway, police told this
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलालाबाद कस्बे के निकट दभेड़ी मोड़ पर सड़क किनारे पड़े शव के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
Trending Videos

 

सुबह जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के गले पर मिले चोट के गहरे निशान इस आशंका को बल दे रहे हैं कि उसकी हत्या की गई है और फिर शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया है। शव की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस के लिए जांच आगे बढ़ाना एक चुनौती बना हुआ है।
 

जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस संबंध में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक के बारे में कोई सुराग मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed