{"_id":"699cabfd73801c68f7024c43","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-160208-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा दो दिनों में संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा दो दिनों में संभव
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पदों के नामों की घोषणा को लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों से पहले जिलाध्यक्ष पदों की घोषणा अगले 24 घंटे में की जा सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष पदों के नामों पर विचार-विमर्श कर चुके हैं।
शामली, बागपत, सहारनपुर और अमरोहा जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष पद वर्तमान में खाली चल रहे हैं, जहां पुराने जिलाध्यक्ष कार्यभार देख रहे हैं। पिछले वर्ष नवंबर माह में पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। संभावना जताई जा रही है कि 25 फरवरी तक नामों की घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकता है। जाट, कश्यप, ठाकुर, ब्राह्मण, गुर्जर और सैनी समाज के समीकरणों पर मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व संभावित नामों की सूची लगभग तैयार कर चुका है।
80 दावेदारों ने किया था नामांकन
करीब एक वर्ष पूर्व जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रेक्षक और चुनाव प्रभारी की देखरेख में नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए थे। शामली जिले से लगभग 80 दावेदारों ने नामांकन किया था। सभी नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा गया था।
शामली में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल वर्तमान में जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं। यहां वैश्य, कश्यप और जाट समाज से जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि इस बार कश्यप, ठाकुर और जाट समाज के नेताओं की दावेदारी चर्चा में है।
बागपत जिले में वेदपाल उपाध्याय जिलाध्यक्ष हैं। वहां पहले गुर्जर और ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि इस बार जाट, गुर्जर और ब्राह्मण समाज से दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं। सहारनपुर में पूर्व में गुर्जर और सैनी समाज से जिलाध्यक्ष रहे हैं, वर्तमान में सैनी समाज से अध्यक्ष हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा से पहले जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए जाएंगे। संभावना है कि अगले दो दिनों में जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
Trending Videos