{"_id":"6a0220534e5e5a26e20dbe98","slug":"family-members-create-ruckus-over-death-of-newborn-during-delivery-at-chc-shamli-news-c-26-1-smrt1048-165243-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीएचसी में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीएचसी में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाभवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार रात गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद रात में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. अतुल बंसल से मिलकर शिकायत की। उन्होंने नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अथर जमील को जांच सौंपी है।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए रविवार शाम को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया था। डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों व स्टाफ पर पीड़ित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के चलते डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हुई। इसे लेकर पीड़ित परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा किया। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर, थानाभवन सीएचसी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि डिलीवरी के समय महिला की शारीरिक कमजोरी के चलते बच्चे की मृत्यु हुई। चिकित्सकों की कोई लापरवाही नहीं है। उधर, शनिवार को परिजन सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रभारी सीएमओ डॉ. अतुल बंसल से मामले की शिकायत की। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि इस मामले की जांच नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अथर जमील को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos