{"_id":"6a32f3267e28e0ad0605d0a8","slug":"farmers-anger-erupts-over-fertilizer-crisis-uproar-at-iffco-centre-shamli-news-c-26-1-aur1003-167828-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, इफको केंद्र पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, इफको केंद्र पर जमकर हंगामा
विज्ञापन
शहर के माजरा रोड स्थित इफको केंद्र पर यूरिया लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-टोकन मिलने के बाद भी नहीं मिली खाद, किसानों ने जताया आक्रोश
-सरकारी केंद्रों पर किल्लत, निजी दुकानों पर दोगुने दाम वसूलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में खाद की लगातार बनी किल्लत के बीच बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने माजरा रोड स्थित इफको केंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि टोकन नंबर जारी होने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जबकि निजी दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि वह कई दिनों से खाद के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है। गोहरनी निवासी ईश्वर, लिलौन निवासी मामचंद और अशोक सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्हें पहले टोकन दिए गए थे, लेकिन बुधवार को केंद्र पहुंचने पर खाद खत्म होने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि निजी दुकानदार निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक कीमत वसूल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और खेतों में समय पर खाद डालना जरूरी है। खाद नहीं मिलने से फसलों और खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। हंगामे की सूचना पर केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
-इन्होंने कहा
उन्हें हंगामे की कोई जानकारी नहीं है। जनपद में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। दो दिन पहले केंद्र पर दो हजार यूरिया के बोरे भिजवाए गए थे, अगर केंद्र पर खाद समाप्त हो गया होगा तो फिर से खाद भिजवा दिया जाएगा। सभी किसानों को खाद दिया जाएगा। - धर्मेंद्र तोमर, एआर कॉपरेटिव शामली