Meerut: डीएम कार्यालय जाने से रोके गए किसान, कमिश्नरी चौराहे पर धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को डीएम कार्यालय जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में किसान कमिश्नरी चौराहे पर धरने पर बैठ गए और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। प्रशासन की ओर से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने पर किसान नेता और कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
डीएम से मिलने जा रहे थे किसान
किसान नेताओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने वहीं धरना शुरू कर दिया।किसानों का कहना था कि उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचने नहीं दी जा रही है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह
चौराहे पर बैठकर किया प्रदर्शन
प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और ज्ञापन देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव रखा। हालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
यातायात प्रभावित, भारी पुलिस बल तैनात
धरने के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।