सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman Sarpanch, aggrieved by restrictions, threatens to resign.

Shamli News: बंदिशों से आहत महिला प्रधान ने दी इस्तीफे की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman Sarpanch, aggrieved by restrictions, threatens to resign.
ग्राम पंचायत गौसगढ़ की प्रधान संगीता रोड।
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत अहाता गौसगढ़ की प्रधान संगीता रोड ने कहा कि अगर जल्द ही गांव के विकास कार्य कराने की अनुमति नहीं मिलती तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पोस्ट वायरल की है।

प्रधान का आरोप है कि कार्यकाल बढ़ाए जाने का सच वो नहीं है जो जनता समझ रही है। वर्तमान व्यवस्था में प्रधानों के हाथ पूरी तरह बांध दिए गए हैं। ग्राम सभा में हर छोटे-बड़े काम पर रोक लगी हुई है। गांव में सफाई व्यवस्था ठप है। यदि नया सफाईकर्मी रखना चाहें तो आठ घंटे की मजदूरी के लिए मात्र 340 रुपये का नियम है, जिस पर कोई काम करने को तैयार नहीं होता। ग्राम पंचायत के खाते में पैसा है। पिछले छह महीनों से सफाईकर्मियों का भुगतान रुका है, लेकिन भुगतान करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जो सड़कें पहले बन चुकी हैं, उनका भुगतान अटका हुआ है और नई सड़क कोई बना नहीं सकते। गांव की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, उन्हें ठीक नहीं कराया जा सकता। कचरा उठाने वाले रिक्शों की मरम्मत तक कराने की अनुमति नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गांव के विकास के लिए काम करने की अनुमति नहीं मिली, तो वे जल्द ही अपने पद से इस्तीफा सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed