Shamli News : दिल्ली-शामली हाईवे पर भिड़े शराबी, दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
Shamli News : शामली जनपद में दिल्ली-शामली हाईवे पर दो शराबी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कांधला में दिल्ली-शामली हाईवे पर दो शराबियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शराबियों को मौके से हटाया।
सोमवार की दोपहर को दो साथी शराब के नशे में धुत होकर ठेके से बाहर निकले। पहले तो दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वहीं, दिल्ली नेशनल हाईवे पर दोनों के बीच जमकर लात-घूंस चले। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा
वहीं, भीड़ जमा होने से मार्ग पर जाम लग गया। कई वाहन मार्ग पर जमा हो गए। इसके बाद राहगिरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर नशे में धुत दोनों शराबियों को मौके से हटाया। फिर पुलिस ने मार्ग को सुचारु कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रो रहा है।
यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर