{"_id":"6a0222dea28f21402308d224","slug":"five-people-including-two-teenagers-were-bitten-by-stray-dogs-shamli-news-c-26-1-sal1002-165235-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आवारा कुत्तों ने दो किशोर समेत पांच लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आवारा कुत्तों ने दो किशोर समेत पांच लोगों को काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांधला। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों के हमलों में दो किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
रामनगर निवासी रेशमा (32) ने बताया कि वह घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।
भभीसा निवासी 12 वर्षीय निखिल घर से बाहर सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। ब्रह्मखेड़ा निवासी भतेरी (55), भभीसा निवासी सात वर्षीय राहुल और गंगेरू निवासी आठ वर्षीय बच्ची फातिमा भी अलग-अलग घटनाओं में आवारा कुत्तों का शिकार हुए।
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। अस्पताल में सोमवार को 32 लोग एंटी रेबीज की दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे।
कस्बे के बलबीर, आदिल, सुलेमान का कहना है कि कस्बे और गांवों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार नगर पंचायत और संबंधित विभागों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
तुरंत एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें।
Trending Videos