{"_id":"6a7f6e38080d66e25204015c","slug":"from-robotics-to-e-vehicles-modern-technology-will-be-taught-at-itis-shamli-news-c-26-1-aur1003-171907-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रोबोटिक्स से ई-व्हीकल तक, आईटीआई में सीखेंगे आधुनिक तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रोबोटिक्स से ई-व्हीकल तक, आईटीआई में सीखेंगे आधुनिक तकनीक
Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से विभिन्न रोजगारपरक व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं।
इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार आधुनिक तकनीक और मशीनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राजकीय आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग राजकीय आईटीआई लिसाढ़ और राजकीय आईटीआई कैराना में वर्ष 2024 से टाटा वर्कशॉप संचालित है। उन्होंने बताया कि पूर्व में टाटा कंपनी के माध्यम से दोनों संस्थानों में तीन-तीन ट्रेड़ों में प्रशिक्षण दिया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष से छह-छह ट्रेडाें में प्रशिक्षण दिया जाएगा, यह युवाओं को नई तकनीकों में दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि संस्थान में वर्ष 2024 से मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन और इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीक, ऑटोमेशन और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, प्रवेश सत्र 2026 से तीन नई ट्रेड शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
इनमें मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (सीएएम) प्रोग्रामर शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनसी मशीनिंग और कंप्यूटर आधारित मैन्युफैक्चरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा।