फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   From robotics to e-vehicles, modern technology will be taught at ITIs.

Shamli News: शोरूम में लगी आग, 50 स्कूटी व अन्य सामान जला

Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
From robotics to e-vehicles, modern technology will be taught at ITIs.
शामली के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शोरूम में लगी आगको बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। मोहल्ला चौधरी चरण सिंह काॅलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 50 से अधिक स्कूटी और बैटरी समेत काफी सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में प्रविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू का इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। शोरूम की ऊपरी मंजिल पर वे स्वयं रहते हैं। उनका पुत्र वरदान चंडीगढ़ में बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और पुत्री तमन्ना वहीं पर कोचिंग कर रही है। शुक्रवार सुबह प्रविंद्र कुमार शोरूम के शटर का ताला बंद कर टहलने गए थे।
विज्ञापन

करीब साढ़े सात बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम से धुआं निकलता हुआ देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। आग की लपटे देख आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ शोरूम के बाहर इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और पीछे की तरफ दीवार पर चढ़कर शोरूम के अंदर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शोरूम संचालक प्रविंद्र मौके पर पहुंचे और शटर का ताला खोला। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम में खड़ी लगभग 60 स्कूटी, बैटरी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम संचालक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है।
फायर स्टेशन इंचार्ज युवकेश ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
धमाके के साथ फटती रही बैटरी
शोरूम में आग तेजी से फैल गई। शोरूम में रखी स्कूटी की बैटरियां भी आग की चपेट में आ गई। इस दौरान बैटरियां धमाके के साथ फटी और उछलकर दीवारों से टकराती रही। कॉलोनी के बीच बने शोरूम में अचानक आग लगने से लोगों में दहशत बनी रही।

सिलिंडर खाली होने से बड़ा हादसा होने से बचा
शोरूम में एलपीजी गैस के दो सिलिंडर रखे हुए थे। सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि सिलिंडरों में गैस नहीं थी। इस कारण वे फटने से बच गए। अगर सिलिंडर गैस से भरे होते तो वे आग में फटकर दूर तक जा सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, शोरूम से होकर ही ऊपर की मंजिल पर जाने का रास्ता है। आग लगने के दौरान शोरूम संचालक घर पर नहीं थे, अगर वे उस समय घर पर होते तो उन्हें वहां से निकलने में दिक्कत हो सकती थी।

शामली के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शोरूम में लगी आगको बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब

शामली के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शोरूम में लगी आगको बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed