{"_id":"68c7150ddaf5d5d99a0b989a","slug":"gold-news-shamli-news-c-26-1-aur1003-149603-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: त्योहारी सीजन से पहले ही बढ़े साेने-चांदी के दाम, महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: त्योहारी सीजन से पहले ही बढ़े साेने-चांदी के दाम, महिलाएं परेशान
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। पितृ पक्ष चल रहा है। माना जाता है कि ऐसे समय में सोने-चांदी की खरीदारी कम होती है लेकिन बिना त्योहारी सीजन के बावजूद सोने-चांदी की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। पूरे साल में सोने के दामों में लगभग 27 फीसदी का उछाल आया है।
सराफा कारोबारियों के अनुसार सात अगस्त को 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 98 हजार रुपये थी। उसके बाद आठ अगस्त को दाम बढ़कर एक लाख रुपये से अधिक चले गए। अभी पिछले दो दिनों ही सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर एक लाख आठ हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक चले गए थे। जिन लोगों के आगामी सहालग में शादी समेत अन्य शुभ कार्य होने हैं। वे ऑफ सीजन में ही खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ऑफ सीजन के बावजूद सोने और चांदी के दाम आए दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। महिलाओं को समझ नहीं आ रहा है कि अभी खरीदारी करें या फिर इंतजार करें।
करवाचौथ पर इस बार कैसे मिलेंगे उपहार
-शहर के काकानगर की रहने वाली गीतांजलि शर्मा ने बताया कि आमतौर पर ऑफ सीजन में दाम कम होते हैं। इस बार ऑफ सीजन में भी सोने और चांदी के दाम कम नहीं हो रहे हैं। बढ़ते दामों को देखकर लगता है कि त्योहारी सीजन में इस बार जेब अधिक ढीली होगी।
-गांव पेलखा की अरुणा दहिया का कहना है कि उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी कि सोने के दाम इतने बढ़ जाएंगे। इस बार करवाचौथ पर उनके पति ने उन्हें उपहार के रूप में अंगूठी दिलाने का वादा किया था लेकिन महंगाई के चलते अब मिलना मुश्किल है। पहले ही खरीद लेते तो अच्छा होता।
-वहीं शहर की महिला सारिका अग्रवाल ने कहा कि इस समय कोई खरीदारी नहीं हो रही है। फिर भी सोने के दाम एक सप्ताह में बढ़कर 1 लाख 13 हजार पर पहुंच गया और चांदी भी एक लाख 33 हजार प्रति किलो पर पहुंच गई है। मध्यम वर्ग के लोगों का शादी करना भी मुहाल होता जा रहा है।

Trending Videos