सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Good farming can be done without chemical fertilizers and pesticides: Subhash Palekar

बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के भी कर सकते हैं अच्छी खेती : सुभाष पालेकर

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Good farming can be done without chemical fertilizers and pesticides: Subhash Palekar
जलालाबाद के गांव नागल में जैविक फार्म पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। रासायनिक खेती के प्रभाव से मुक्ति पाते हुए गांव नांगल के किसान श्याम सिंह रोड ने प्राकृतिक खेती अपनाकर एक नई दिशा दिखाई है।
Trending Videos

पहल को सराहते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग के जनक पद्मश्री सुभाष पालेकर ने शुक्रवार को श्याम सिंह के फार्म का दौरा किया। इस दौरान सुभाष पालेकर ने कहा कि बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के भी उन्नत फसलें उगाई जा सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की खेती से न केवल स्वास्थ्य को लाभ होता है, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वहीं, राकेश टिकैत ने किसानों को इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी और कहा, आज के समय में ऐसे किसानों की जरूरत है, जो खेती के साथ-साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। बताया कि अब आसपास के गांवों में भी जैविक और प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता फैल रही है। इस दौरान चौधरी इस्तखार अहमद, राशिद अहमद, रविंद्र गर्ग, धीरज लाठियान, विकास शर्मा, राजबीर जादोन, शिवम, पिंटू, विजयपाल, सूरज, अंकुर रोड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed