सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Raksha Dal state president did not arrive; protest demonstration postponed.

Shamli News: हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे, धरना-प्रदर्शन टला

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 15 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Dal state president did not arrive; protest demonstration postponed.
शामली में हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर मौजूद पुलिस। स्रोत वी​डियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में रविवार को शहर के निजी चिकित्सक के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करने व पांच कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मदाह की घोषणा की थी।

आरोप है कि धर्मांतरण में निजी चिकित्सक का हाथ रहा है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बनत चौराहे से बाईपास स्थित हिंदू रक्षा दल के जिला कार्यालय पर दोपहर में जिलाध्यक्ष भगवानदास व अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के इकट्ठे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय में ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिव चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक और निजी चिकित्सक के घर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। बाद में ललित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर विरोध-प्रदर्शन एक माह के लिए स्थगित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया हिंदू रक्षा दल की राष्ट्रीय टीम के साथ पुलिस प्रशासन की टेलीफोनिक वार्ता हुई, जिसमें पुलिस ने धर्मांतरण प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया और आगे की कार्रवाई के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि वे पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है और मांग करते है कि इस मामले में जो भी दोषी हो, सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed