सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investments worth Rs 2364 crore will materialise, employment will increase along with industries.

Shamli News: धरातल पर उतरेंगे 2364 करोड़ के निवेश, उद्योगों के साथ बढ़ेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Investments worth Rs 2364 crore will materialise, employment will increase along with industries.
विज्ञापन
शामली। जिले में प्रस्तावित पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत 2364.57 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किए जा चुके हैं। इनमें से करीब 530 करोड़ रुपये के निवेश वाली 16 औद्योगिक इकाइयां धरातल पर उतर चुकी हैं और उनका संचालन भी शुरू हो गया है। वहीं उद्योग विभाग अब पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों में जुट गया है।
Trending Videos

हालांकि सेरेमनी की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन शासन स्तर पर इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार जिले को औद्योगिक और सर्विस सेक्टर में दो हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष जिले में 2364.57 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी मित्र अतुल गुप्ता ने बताया कि पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी दिसंबर और बाद में फरवरी में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। अब जल्द ही नई तारीख घोषित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले में 16 इकाइयों का संचालन शुरू हो चुका है और कई अन्य परियोजनाओं पर कार्य जारी है।
n 726 करोड़ रुपये से बन रहा टेक्सटाइल पार्क : झिंझाना क्षेत्र में 726 करोड़ रुपये की लागत से टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पार्क में बुनाई, डाइंग, प्रिंटिंग और गारमेंटिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं एक ही परिसर में संचालित होंगी। nपिछले साल 14 एमओयू पाए गए थे फर्जी : पिछले वर्ष हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 4525 करोड़ रुपये के 78 एमओयू साइन किए गए थे। जांच के दौरान इनमें से 595 करोड़ रुपये के 14 एमओयू फर्जी या निष्क्रिय पाए गए, जिन्हें निरस्त करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।
जांच में सामने आया था कि कुछ निवेशकों ने दोहरी एंट्री कराई थी, जबकि कुछ निवेशकों ने बाद में निवेश से पीछे हटने का फैसला कर लिया। दो निवेशकों के फोन नंबर भी लंबे समय से बंद मिले। 78 निवेश समझौतों में से अब तक केवल 44 निवेशक ही अपने उद्योगों को धरातल पर उतार पाए हैं, बाकी परियोजनाओं पर कार्य जारी है। nसारथी पोर्टल से हटाने की संस्तुति की थी : एमएस भूमि इंडस्ट्री, कमान हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, अतुल इंडस्ट्री, हरिश्याम, इशिका इंडस्ट्री, इंडिया रबर इंडस्ट्री, अरिहंत उद्योग, सुपीरियर बायोफ्यूल, सिक्का पेपर और महादेव इंडस्ट्री समेत कई इकाइयों को सारथी पोर्टल से हटाने की संस्तुति की गई थाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed