सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Junk food and fast food are increasing the risk of anemia, be careful

Shamli News: जंक फूड-फास्ट फूड से बढ़ रहा एनीमिया का खतरा, बरतें सावधानी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Junk food and fast food are increasing the risk of anemia, be careful
विज्ञापन
शामली। जंक फूड और फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी यानि एनीमिया की समस्या बन रही है। जिला अस्पताल में रोजाना रक्त की कमी वाले मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 50-60 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ संतुलित आहार लेने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि ओपीडी में रक्त की कमी वाले मरीज बढ़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह ये है कि घर में बना संतुलित भोजन से ज्यादा बाजार में बने खाद्य पदार्थ जंक फूड व फास्ट फूड लेना है। जंक फूड व फास्ट फूड से शरीर को आयरन नहीं मिल पाता, जिससे रक्त की कमी होने की संभावना ज्यादा रहती है। युवा वर्ग में भी रक्त की कमी के केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा रक्त की कमी के कई अन्य कारण भी होते हैं, जिनमें लंबे समय तक मलेरिया संक्रमण, गुर्दे, क्षय रोग व एचआईवी, गठिया बॉय, लिवर, अल्सर, पाइल्स, थैलेसीमिया आदि बीमारियों में रक्त की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त की कमी को पूरा करने के लिए गुड़, शक्कर व हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके अलावा चिकित्सक की सलाह से विटामिन बी-12 व फॉलिक एसिड के कैप्सूल, आयरन सुक्रोज आदि लेने से रक्त की कमी दूर होती है। सात ग्राम प्रतिशत से कम हीमोग्लोबीन होने पर रक्त चढ़ाया जाता है। 12 से 14 ग्राम प्रतिशत हीमोग्लोबीन सामान्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed