{"_id":"6a5fbd84997b0beecc02f6a7","slug":"lathi-charge-at-jantar-mantar-iqra-hasan-outraged-over-akhilesh-yadav-s-detention-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर लाठीचार्ज: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़कीं इकरा हसन, छत्रसाल स्टेडियम जाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर लाठीचार्ज: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़कीं इकरा हसन, छत्रसाल स्टेडियम जाकर किया विरोध
Wed, 22 Jul 2026 12:19 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:19 AM IST
सार
Shamli News: दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया और छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। इसके विरोध में सपा से कैराना की सांसद इकरा हसन भी छत्रसाल स्टेडियम पहुंच गईं और इस कार्रवाई का विरोध जताया। हालांकि देर रात अखिलेश यादव को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में हिरासत में लिए गए अखिलेश और छत्रसाल स्टेडियम पहुंची इकरा हसन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज होने पर विरोध करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें छत्रसाल स्टेडियम भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद, कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद इकरा हसन हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने छत्रसाल स्टेडियम पहुंची गई और विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन और पुलिसिया कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया
जंतर-मंतर पर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और संसद तक मार्च निकाल रहे थे। तभी पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के एरिया में छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सांसद इकरा हसन ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र विरोधी रवैया अपना रही है और अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। इकरा ने मांग की कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को दंडित किया जाए।
शामली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शामली में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात शहर के गुरुद्वारे के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना और जिला महासचिव कलीम हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया।

सहारनपुर में कांग्रेस नेता नजरबंद
इसी बीच, सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। नेता विपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर धरना दिए जाने के बाद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया। सहारनपुर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा को दिल्ली जाते हुए बिहारीगढ़ टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने इस कार्रवाई को प्रदेश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बताया है।
ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: 29 जुलाई से 12 अगस्त तक ये रहेगा रूट डायवर्जन, बस किराया बढ़ेगा, इन जिलों के लोग होंगे प्रभावित

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन