फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than seven traffic violations, yet fines remain unpaid; licenses of 25 individuals suspended.

Shamli News: सात बार से अधिक चालान, फिर भी नहीं भरा जुर्माना, 25 के लाइसेंस निलंबित

Sun, 18 Oct 2026 10:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
More than seven traffic violations, yet fines remain unpaid; licenses of 25 individuals suspended.
शामली। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने और चालान की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सात से अधिक बार चालान होने के बावजूद जुर्माना नहीं भरने वाले 25 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ चालक बार-बार नियम तोड़ते हैं और चालान की राशि जमा नहीं करते। ऐसे चालकों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। पूर्व में भी 50 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि र-बार चालान होने के बावजूद जुर्माना जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस से भी ऐसे वाहन चालकों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed