सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Morning drizzle brought relief, but sweltering, humid heat caused distress in the afternoon.

Shamli News: सुबह बूंदाबांदी से मिली राहत, दोपहर में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Morning drizzle brought relief, but sweltering, humid heat caused distress in the afternoon.
धूप से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाता साईकिल सवार। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रविवार सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद चिलचिलाती धूप निकलने पर गर्मी व उमस ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में काेई बदलाव नहीं आया।
Trending Videos

रविवार सुबह नौ बजे बादल छाए हुए थे । बादलों को देखकर तेज बारिश होने की संभावना बनी। इसके बाद बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूर्वाह्न 11 बजे धूप निकल गई। धूप के साथ मौसम में उमस बनने से लोग गर्मी में परेशान रहे। शाम तक धूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तीन डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह को हल्के बादल छाने और दोपहर में तेज धूप निकलने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed