सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motorcyclist grandfather dies after being hit by a car; granddaughter injured.

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार नाना की मौत, धेवती घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist grandfather dies after being hit by a car; granddaughter injured.
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह आठ बजे कार की टक्कर लगने से बाइक सवार नाना शाहदीन (55) की मौत हो गई जबकि उसकी आठ वर्षीय धेवती घायल हो गई।

गांव मंसूरा निवासी शाहदीन अपनी आठ वर्षीय धेवती हुमैरा के साथ बाइक से यमुनानगर जा रहे थे। जब वे चौसाना में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने बाइक से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से शाहदीन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए जबकि बालिका को भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मौके पर कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन में भर्ती कराया, जहां से शाहदीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

उपचार के दौरान दोपहर में शाहदीन की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। थाने में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed