सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two boys suffered electric shock burns.

Shamli News: करंट लगने से दो बालक झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two boys suffered electric shock burns.
चौसाना क्षेत्र में करंट में झुलसा बालक आसिफ। संवाद
विज्ञापन
चौसाना। गांव खोखरी के निकट नदी के बांध पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे खेलते समय 12 वर्षीय रिहान पुत्र खालिद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उधर, चौसाना में भी 11 वर्षीय बालक करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

रविवार सुबह रिहान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह नदी के बांध पर पहुंच गया और वहां से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में रिहान का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, चौसाना में खोखरी नदी के निकट 11 वर्षीय आसिफ सहकारी समिति के मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां से जा रही 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर झुलस गए।
बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर खेलते समय एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई थी। उन्होंने लटके विद्युत तारों को को कसवाने और ऊंचा कराने की मांग की है।

चौसाना क्षेत्र में करंट में झुलसा बालक आसिफ। संवाद

चौसाना क्षेत्र में करंट में झुलसा बालक आसिफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed