फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHAI strict on construction without permission along the highway

Shamli News: हाईवे किनारे बिना अनुमति निर्माण पर एनएचएआई सख्त

Sun, 19 Jul 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
NHAI strict on construction without permission along the highway
पानीपत खटीमा हाईवे पर एनएचआई की अनुमति के बिना बनाए गए होटल-रेस्टोरेंट। संवाद
होटल मालिक और भाजपा के जिला मंत्री सुखचैन वालिया समेत 64 होटल-प्रतिष्ठानों को नोटिस
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शामली, मुजफ्फरनगर और पानीपत में कार्रवाई की तैयारी
जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने और विधिक कार्रवाई कराने की मांगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति बनाए गए होटल, मैरिज होम, ढाबे, दुकान, पेट्रोल पंप, आवास और अन्य निजी प्रतिष्ठानों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एनएचएआई की बागपत इकाई ने शामली, पानीपत और मुजफ्फरनगर जिले के 64 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस वालों में शामली के मुजफ्फरनगर रोड पर बंतीखेड़ा के पास ब्रेक प्वाइंट होटल के मालिक और भाजपा के जिला मंत्री और कार्यालय प्रभारी सुखचैन वालिया भी शामिल हैं। साथ ही तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से अतिक्रमण हटाने और विधिक कार्रवाई कराने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

एनएचएआई बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण मान्य नहीं है। ऐसे में पानीपत-खटीमा हाईवे पर चिह्नित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार चिह्नित 64 प्रतिष्ठानों में हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र के 16, शामली जिले के 19 और मुजफ्फरनगर जिले के 27 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, दुकान, पेट्रोल पंप, आवास और अन्य निजी संपत्तियां शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर नियमों के अनुरूप जवाब देने को कहा गया है।
परियोजना निदेशक ने नोटिस की प्रतिलिपि शामली के जिलाधिकारी, सहारनपुर मंडलायुक्त, मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव एवं उपाध्यक्ष, संबंधित एसडीएम और थाना प्रभारियों को भी भेजी है। साथ ही अतिक्रमण हटाने और आवश्यक विधिक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने बताया कि हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले चिह्नित लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन बंद कराने के संबंध में भी संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं। सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट

प्राधिकरण के मानक पूरे करेंगे होटल संचालक
शामली के बंतीखेड़ा स्थित ब्रेक प्वाइंट होटल संचालक और भाजपा के जिला मंत्री सुखचैन वालिया और मुजफ्फरनगर के तितावी निवासी होटल व्यवसायी नसीम बेग ने बताया कि उन्हें एनएचएआई का नोटिस प्राप्त हो गया है। वे जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्धारित मानकों को पूरा कर आवश्यक अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।


इनसेट

क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश
राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मामलों में दायर जनहित याचिका पर 24 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया था। इसके अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर बिना अनुमति किए गए निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। प्राधिकरण का कहना है कि भविष्य में भी एनएचएआई की पूर्व अनुमति के बिना राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

पानीपत खटीमा हाईवे पर एनएचआई की अनुमति के बिना बनाए गए होटल-रेस्टोरेंट। संवाद

पानीपत खटीमा हाईवे पर एनएचआई की अनुमति के बिना बनाए गए होटल-रेस्टोरेंट। संवाद

पानीपत खटीमा हाईवे पर एनएचआई की अनुमति के बिना बनाए गए होटल-रेस्टोरेंट। संवाद

पानीपत खटीमा हाईवे पर एनएचआई की अनुमति के बिना बनाए गए होटल-रेस्टोरेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed