फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suspended Head Constable Amit has been absent from the police line for four days.

Shamli News: पुलिस लाइन में चार दिन से गैर हाजिर चल रहा है निलंबित हेडमोहर्रिर अमित

Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Suspended Head Constable Amit has been absent from the police line for four days.
कांधला थाने के निलंबित हेड मोहर्रिर अमित कुमार। स्रोत पुलिस
एसपी ने मालखाने से जमा शस्त्र गायब होने पर 15 दिन पहले किया था निलंबित
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर सीओ कैराना कर रहे प्रकरण की जांच
मेरठ के थाना मवाना पुलिस अमित के तहेरे भाई केशु से बरामद कर चुकी है पिस्टल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला। कांधला थाने के मालखाने से जमा पिस्टल व अन्य माल गुम होने का मामला सामने आने पर एसपी एनपी सिंह ने हेड मोहर्रिर अमित कुमार को करीब 15 दिन पहले निलंबित कर दिया था। मालखाने से गुम हुआ पिस्टल उसके तहेरे भाई केशु यादव से बरामद होने के बाद अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। निलंबित हेड मोहर्रिर पुलिस लाइन में चार दिन से गैर हाजिर चल रहा है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला थाने के मालखाने की जांच में पिस्टल समेत कई शस्त्र माल गुम मिले थे। करीब 15 दिन पहले हेड मोहर्रिर अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच सीओ कैराना हेमंत कुमार कर रहे हैं। मालखाने से गुम पिस्टल अमित के तहेरे भाई केशु निवासी गांव मटौर थाना मवाना जिला मेरठ के कब्जे से वहां की पुलिस द्वारा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में केशु यादव ने बताया था कि बरामद पिस्टल उसके चचेरे भाई अमित कुमार ने उसे दिया था। शुक्रवार को अमित के खिलाफ कांधला थाने पर थाना प्रभारी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी की तरफ से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार पिस्टल संख्या-185207 शाविर जंग निवासी मोहल्ला गुजरान कांधला के नाम लाइसेंस पर दर्ज था। जिलाधिकारी शामली द्वारा 19 अगस्त 2020 को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने पर पिस्टल 22 अगस्त 2020 को थाना कांधला के मालखाने में जमा कराया गया था। जिला मेरठ के थाना मवाना पुलिस द्वारा केशु यादव से पिस्टल बरामद किया गया, जो कांधला थाने के मालखाने में जमा था। जांच में पाया गया कि पिस्टल के रिलीज संबंधी कोई आदेश अभिलेख में उपलब्ध नहीं पाए गए। अमित कुमार पुलिस लाइन से 15 जुलाई से गैर हाजिर चल रहा है। मालखाने से गुम हुए एक पिस्टल, तीन तमंचे और सात कारतूस के बारे में जांच चल रही है। असलहा रजिस्टर तत्कालीन एचएम माल अमित कुमार के मालखाने में है, जिसकी चाबी उसी के पास है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एनपी सिंह का कहना है कि सीओ कैराना की जांच रिपोर्ट के आधार पर हेड मोहर्रिर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed