फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An uncontrolled trolley collided with an NHAI tanker after a tyre burst, injuring three.

Shamli News: टायर फटते ही बेकाबू ट्राॅला एनएचएआई के टैंकर से भिड़ा, तीन घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled trolley collided with an NHAI tanker after a tyre burst, injuring three.
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर ख्यावड़ी कट के निकट पलटा ट्राला। नागरिक
- ख्यावड़ी कट पर हादसा, टक्कर के बाद टोल मार्ग के ऊपर लटक गया पानी का टैंकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर लुहारी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर ख्यावड़ी कट के निकट शनिवार को टायर फटने से एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एनएचएआई के पानी के टैंकर से टकरा गया। हादसे में ट्राला चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पानी का टैंकर सड़क से खिसककर टोल मार्ग के ऊपर लटक गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ट्राला चालक तरसेन सिंह पांवटा साहिब से कांधला की ओर जा रहा था। ख्यावड़ी कट के पास अचानक ट्राॅले का टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे एनएचएआई के पानी के टैंकर से जा भिड़ा। उस समय एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारी शुभम निवासी सांवतखेड़ी तथा लोकेश निवासी भगवानपुर, जनपद हरिद्वार टैंकर में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में चालक तरसेन सिंह, शुभम और लोकेश घायल हो गए। सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर टोल मार्ग के ऊपर लटक गया, जिससे कुछ देर के लिए राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। एएसपी सुमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed