{"_id":"69921bddc6a12b9b4b0dfd45","slug":"notices-to-110-vehicle-owners-rs-27-crore-tax-due-shamli-news-c-26-1-sal1002-159639-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 110 वाहन मालिकों को नोटिस, 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 110 वाहन मालिकों को नोटिस, 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संभागीय परिवहन विभाग ने जिले के 110 और वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों ने रोड टैक्स जमा नहीं कराया है। वाहनों पर 27 करोड़ रुपये बकाया है। 30 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया।
संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने के बाद बस, ऑटो, ट्रक, डीसीएम आदि वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। वाहन मालिक कारोबार करते हुए मोटा मुनाफा कमाने में लगे हैं, लेकिन परिवहन विभाग को टैक्स अदा करने को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ऐसे में समय बढ़ने पर टैक्स भी करोड़ों रुपये में पहुंच गया है, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। अब परिवहन विभाग ने टैक्स न चुकाने वाले वाहनों की सूची तैयार की है। शामली के बकायादार 110 वाहन मालिकों को विभाग ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। बकाया जमा नहीं करने पर दूसरी कार्रवाई करेगा। इसमें अगर वाहन संचालित पाया गया तो उसे सीज किया जाएगा।
पूर्व में 600 को जारी किए थे नोटिस
एआरटीओ ने बताया कि पूर्व में 600 वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिन पर 80 करोड़ रुपये बकाया था। अभी अन्य वाहनों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
जिले में 110 वाहन बकायेदार विभाग का रोड टैक्स दबाए बैठे हैं। इनसे टैक्स वसूलने की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। बकायेदारों को आरसी जारी की गई है। वाहन स्वामी टैक्स जमा करने के लिए गंभीर नहीं हुए तो उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
Trending Videos