फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One husband, two claimants... a battle over the property.

Shamli News: पति एक, दावेदार दो... संपत्ति पर संग्राम

Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
One husband, two claimants... a battle over the property.
शामली का वन स्टॉप सेंटर। संवाद
मकान, प्लॉट और कार... हर जगह हक की पुकार
विज्ञापन

हिस्सेदारी की जंग में उलझे रिश्ते
पहली और दूसरी पत्नी के बीच मकान, प्लॉट और कार में हिस्सेदारी को लेकर बढ़े विवाद
: दो माह में वन स्टॉप सेंटर और एआरटीओ कार्यालय पहुंचे 12 मामले, सुलह के प्रयास जारी


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एक से अधिक शादी करने का असर अब परिवारों में संपत्ति विवाद के रूप में सामने आने लगा है। मकान, प्लॉट और चार पहिया वाहनों में हिस्सेदारी को लेकर पहली और दूसरी पत्नी आमने-सामने हैं। दोनों पक्ष अपने अधिकार का दावा करते हुए वन स्टॉप सेंटर, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। पिछले दो माह में ऐसे 12 मामले वन स्टॉप सेंटर और एआरटीओ कार्यालय पहुंचे हैं, जिनमें अधिकांश विवाद संपत्ति के बंटवारे और स्वामित्व को लेकर हैं।
वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि पहले ऐसे मामले इक्का-दुक्का ही सामने आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश मामलों में पति द्वारा दूसरी शादी के बाद मकान, प्लॉट या वाहन दूसरी पत्नी के नाम करने पर पहली पत्नी आपत्ति जता रही है। वहीं कुछ मामलों में दूसरी पत्नी भी अपने अधिकार की मांग को लेकर शिकायत दर्ज करा रही है।
विज्ञापन


केस-1 : अपने पैसों से खरीदी कार, पहली पत्नी के नाम कर दी
शहर के बुढ़ाना रोड निवासी महिला ने 20 जुलाई को एआरटीओ कार्यालय में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पहली पत्नी से यह बात छिपाकर उससे शादी की थी। उसने अपने पैसों से दो कार खरीदी थीं। पति ने दोनों वाहन उसके नाम करने का वादा किया था, लेकिन बाद में दोनों कार पहली पत्नी के नाम करा दीं। महिला ने वाहन अपने नाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 : दूसरी शादी का पता चला, मकान और प्लॉट पर विवाद
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी महिला ने 10 जुलाई को वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी। महिला ने बताया कि छह माह पहले उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। आरोप है कि पति ने मकान और तीन प्लॉट दूसरी पत्नी के नाम कर दिए हैं। उसने संपत्ति में अपना अधिकार दिलाने की मांग की है।

केस-3 : तीन बेटों की मां ने मांगा मकान और वाहनों में हिस्सा
बाबरी क्षेत्र की महिला ने 22 जुलाई को वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली और मकान व वाहन दूसरी पत्नी के नाम कर दिए। महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं और उसने संपत्ति में अपना अधिकार दिलाने की मांग की है।

वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों अनुसार ये केवल तीन उदाहरण हैं। पिछले दो माह में इस तरह के 12 मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामलों में दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के नाम की गई संपत्ति पर अपना दावा जताया है। 12 मामलों में छह वन स्टॉप सेंटर जबकि छह एआरटीओ कार्यालय पहुंचे हैं।

वाहन नामांतरण में विभाग नहीं कर सकता हस्तक्षेप
एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि वाहन नामांतरण को लेकर महिलाएं शिकायत लेकर पहुंच रही हैं, लेकिन विभाग ऐसे पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। वाहन का नामांतरण नियमानुसार और संबंधित पक्षों की सहमति के आधार पर होता है। ऐसे मामलों के समाधान के लिए दोनों पक्षों को आपसी सहमति या न्यायालय का सहारा लेना पड़ता है।


कोट
जिले में दो-दो शादियों से जुड़े मामलों के साथ संपत्ति विवाद भी बढ़ रहे हैं। पहली और दूसरी पत्नी दोनों अपने अधिकार का दावा कर रही हैं। ऐसे मामलों में पहले आपसी समझौते का प्रयास किया जाता है, इसके बाद कानूनी विकल्प बताए जाते हैं। - गजाला त्यागी, प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर, शामली

शामली का वन स्टॉप सेंटर। संवाद

शामली का वन स्टॉप सेंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed