{"_id":"6a68fc18e2e0e34c0c0d5154","slug":"security-at-the-railway-station-has-been-stepped-up-additional-grp-forces-are-set-to-arrive-today-shamli-news-c-26-1-sal1012-170635-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, आज पहुंचेगी जीआरपी की अतिरिक्त फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, आज पहुंचेगी जीआरपी की अतिरिक्त फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बुधवार से अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती शुरू हो जाएगी।
मुरादाबाद जीआरपी से 11 सिपाही, दो महिला सिपाही और दो उपनिरीक्षक शामली पहुंचेंगे। यह टीम दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा संभालेगी।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार नागर ने बताया कि अतिरिक्त फोर्स कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी सोनी शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को दिल्ली मुख्यालय से आरपीएफ के 22 जवान भी शामली पहुंचेंगे। अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।