{"_id":"69dbf361344a6490d90b9813","slug":"only-if-the-society-lives-together-the-country-will-progress-trilok-tyagi-shamli-news-c-26-1-sal1001-163291-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज मिलकर रहेगा, तभी देश तरक्की करेगा : त्रिलोक त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज मिलकर रहेगा, तभी देश तरक्की करेगा : त्रिलोक त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैराना भाईचारा सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी-संवाद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। राष्ट्रीय लोकदल के भाईचारा सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि कोई भी समाज, कोई भी धर्म बिना भाईचारे के नहीं चलता। समाज मिलकर रहेगा तो देश भी तरक्की करेगा।
रविवार दोपहर पानीपत रोड पर पंजीठ रामड़ा चौराहे पर आयोजित सम्मेलन में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भाईचारे के प्रतीक थे। जब वह बागपत से चुनाव लड़ते थे तब कैराना से मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव लड़ाते थे। उन्होंने कहा कि यमुना से बलिया तक जितने भी मुस्लिम नेता हुए, उन्हें चौधरी चरण सिंह ने बनाया। मरहूम सांसद चौधरी मुनव्वर हसन को भी पहले लोकदल से विधायक बनाया गया था। देश की आजादी की लड़ाई में जमीयत मदनी साहब के दादा थे, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया। आजादी की लड़ाई में अगर भगत सिंह ने अपनी गर्दन लंबी कराई तो अशफाक उल्ला खान भी देश की आजादी के लिए अपनी गर्दन लंबी कराई थी।
देश की तरक्की के लिए किसान मजदूर की एकता और व्यापारी ग्राहक की एकता कायम करनी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भाजपा से गठबंधन है। लेकिन राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह और महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के कारण मुजफ्फरनगर के हालात खराब हुए, तब चौधरी अजीत सिंह छाती अड़ाकर खड़े हो गए और वहीं से चुनाव लड़े तथा सब लोगों को साथ लेकर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद कैराना विधानसभा सीट पर अपना दावा पेश करेगी। अगर यह सीट पार्टी के खाते में आती है, तो सभी के सहयोग से सबसे पहले कैराना की सीट पर जीत होगी।
विशिष्ट अतिथि रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रबुध कुमार ने कहा कि जहां-जहां भाईचारे पर चोट पड़ेगी तब वहां पर चौधरी जयंत सिंह मजलूमों के साथ खड़े मिलेंगे। 14 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकल पूरे देश में बाबा साहब भीमराव आंबेड़कर की जयंती मनाएगी। उन्होंने भाईचारे की माला को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
रालोद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने कहा कि रालोद 36 बिरादरी की पार्टी है। सम्मेलन में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, बाबा साहब भीमराव आबेड़कर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को नमन किया गया। विपिन गहलोत, चौधरी उस्मान, दिलप्रीत, विजयपाल, नरेंद्र खजूरी, सनोज चौधरी, अनवार चौधरी ने भी अपने विचार रखें। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सतवीर पंवार ने की और संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने किया।
Trending Videos