सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposition celebrating after crushing women's rights: Sushma Singh

महिलाओं के अधिकारों को कुचलने के बाद जश्न मना रहा विपक्ष : सुषमा सिंह

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Opposition celebrating after crushing women's rights: Sushma Singh
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

शामली। प्रदेश की राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित न होने पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी व अन्य विपक्षी दलों ने मिलकर महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। यदि यह विधेयक पारित हो जाता, तो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता।
नगरपालिका सभागार में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सुषमा सिंह ने कहा कि विपक्ष महिलाओं के राजनीतिक अधिकार को कुचलने के बाद जश्न मना रहा है। देश की महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण का हक रखती है। जब 2010 में केंद्र सरकार के द्वारा राज्यसभा में महिला के समर्थन में एक विधेयक लाया गया था तो, भाजपा ने उसका समर्थन किया था, लेकिन कांग्रेस ने जानबूझकर लोकसभा में इस विधेयक को पारित नहीं कराया था। महिलाओं के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार को समर्थन देने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिला आरक्षण को लेकर कागजों की बात आती है, तो विपक्ष भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा कि आरक्षण महिलाओं का अधिकार है। महिलाएं प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में बराबर की हिस्सेदारी रखती है, तो उन्हें कानूनी रूप से भी अधिकार मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विषय को लेकर चलते हैं तो वह उसे पूरा कराकर ही रहते हैं और देश की महिलाओं को प्रधानमंत्री से उम्मीद है जल्दी ही इस विधेयक को पारित करा ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed