{"_id":"69c4c3410e0dd4afd400bef9","slug":"pakistani-spy-shamli-police-will-contact-california-to-get-sameer-s-chatting-mother-said-this-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस: समीर की चैटिंग हासिल करने के लिए कैलिफोर्निया संपर्क करेगी शामली पुलिस, ये बोली मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी जासूस: समीर की चैटिंग हासिल करने के लिए कैलिफोर्निया संपर्क करेगी शामली पुलिस, ये बोली मां
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Shamli News: जिले के बुटराड़ा निवासी समीर को गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करके आरोप में गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, जिससे उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।
समीर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार समीर के पास मिले मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। मोबाइल की जांच और डाटा रिकवर होने के बाद उसके संपर्कों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इंस्ट्राग्राम पर की गई चैटिंग व अन्य जानकारी के लिए कैलिफोर्निया से संपर्क करेगी।
Trending Videos
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को गाजियाबाद पुलिस शनिवार शाम को उठाकर ले गई थी। चार दिन बाद मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर से इंस्ट्राग्राम पर चैटिंग व बातचीत करता था, लेकिन बाद में डिलिट कर देता था ताकि किसी को जासूसी के बारे में जानकारी न हो सके। आरोपी समीर का संपर्क कितने और कहां के लोगों से था। देश व विदेश में भी उसके संपर्कों का राज मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि समीर के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही यूएसए के कैलिफोर्निया मुख्यालय से भी संपर्क कर इंस्टाग्राम पर की गई चैटिंग, वीडियो व बातचीत आदि की जानकारी मांगी जाएगी।
समीर की मां बोली, मजदूरी करने पर ही खाने को मिलता है
बुटराड़ा निवासी समीर की मां संजीदा ने बताया कि परिवार की हालत बहुत खराब है। उसने बताया कि समीर का पिता व भाई मजदूरी करते हैं। मजदूरी करने पर ही खाने को मिलता है। अगर मजदूरी नहीं मिलती तो खाने के भी लाले पड़ जाते हैं। पुराने कपड़े पहनकर ही बच्चों को जैसे तैसे पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समीर देश विरोधी गतिवधियों में पकड़ा गया है, उसे अभी भी यकीन नहीं आ रहा है।

आईएसआई गतिविधियों में लिप्त रहे आरोपियों की जानकारी जुटा रही पुलिस
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिले में पुराने मामलों में पकड़े गए आरोपियों की फाइलों को पुलिस खंगाल रही है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही कि वे वर्तमान में जेल में हैं या जेल से बाहर जमानत पर हैं। जमानत पर आए आरोपियों की गतिविधियों के बारे में पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें जानकारी जुटाने के साथ उनकी निगरानी की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर फिर से कोई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: अमेरिका और दुबई से ISI वाले फंसा रहे हैं भारत के युवाओं को, हर तीसरे दिन जूम मीटिंग; करा रहे यह काम