UP: कानून को ताक पर रख पंचायत ने सुनाया फरमान, दुकानदार को देना होगा एक लाख का हर्जाना, ये है मामला
Shamli News : यूपी के शामली जिले में पंचायत ने कानून को ताक पर रखते हुए एक फरमान सुनाया है। पंचायत ने दुकानदार को एक लाख रुपये का हर्जाना देने का फैसला सुनाया है। पढ़िए मामला क्या है और क्यों चर्चा में आया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के चौसाना में धान की फसल नष्ट करने के मामले में गढ़ी हसनपुर गांव में पंचायत आयोजित की गई। जिसमें दुकानदार पर एक लाख के हर्जाने का फरमान सुनाया गया। पंचायत में दुकानदार ने गलत कीटनाशक देने की बात को स्वीकारा। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पेस्टीसाइड की दुकान से कृषि रक्षा अधिकारी ने कीटनाशक के अलग-अलग तीन सैंपल लिए।
चौसाना क्षैत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में किसान नरेश की करीब 40 बीघा फसल कीटनाशक के छिड़काव के बाद झुलस गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने गलत कीटनाशक दी, जिसके कारण फसल को नुकसान पहुंचा। मामले की शिकायत पीड़ित ने डीएम से भी की थी।
इसी बीच शनिवार को ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू के आवास पर दोनों पक्षों की पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। पंचायत मे फैसला हुआ कि नुकसान का मुआवजा देकर दुकानदार व पीड़ित किसान के मध्य विवाद का निस्तारण होगा। आरोपी दुकानदार को हर्जाने के तौर पर एक लाख रुपये देने का आदेश दिया गया। जिसे दुकानदार ने स्वीकार किया। ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी ने पंचायत में जुर्माना लगाने की बात को स्वीकारा है।
वहीं, किसान की शिकायत पर आरोपी दुकानदार की दुकान से कृषि रक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कीटनाशक दवाइयों के नमूने लिए गए और जांच हेतु लैब भेज दिए।
यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला
कानून को ताक पर रखकर पंचायत ने सुनाया फरमान
जिस समय किसान को नुकसान हुआ तो वह प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय पर पहुंचा और न्याय की मांग की। वहीं, आरोपी दुकानदार कार्रवाई के डर से इधर-उधर भागा और पंचायत में फैसले को निपटा लिया गया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या दुकान पर किसानों को ठगने वाले दुकानदार पर विभाग भी कोई कार्रवाई करेगा या नहीं। हालांकि, कृषि रक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला