सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Parents will be able to see the results of council schools online.

Shamli News: परिषदीय स्कूलों का परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Parents will be able to see the results of council schools online.
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के वार्षिक परिणाम भी अब ऑनलाइन जारी होंगे। इसके लिए बीएसए की तरफ से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
Trending Videos

जिले के 596 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा दो से आठवीं तक की लिखित परीक्षा 18 मार्च से 22 मार्च तक दोनों पालियों में हुई। परीक्षा में कुल 78 हजार ने हिस्सा लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों की सिर्फ मौखिक परीक्षा ली गई। अब इन विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। कक्षा एक से आठ तक के बच्चाें के रिपोर्ट कार्ड प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। निर्देश मिलने के बाद रिपोर्ट कार्ड 31 मार्च तक ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समय-समय पर शिक्षकों को शिक्षण कार्य को बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण भी हो रहा। बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की ओर से प्रेरणा पोर्टल वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। अथ इसी पोर्टल पर स्कूल वार नामांकित बच्चों का अंक पत्र लोड करने के निर्देश लागू किए गए हैं।

शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में सभी परिषदीय स्कूलों के अंकपत्र प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। -लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed