सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients distressed due to unavailability of ultrasound services.

Shamli News: अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 10 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients distressed due to unavailability of ultrasound services.
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच नहीं होने पर मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल में जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है।


जिला अस्पताल में पूर्व सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ही रेडियोलॉजिस्ट की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे और मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते थे। करीब एक सप्ताह पहले हापुड़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद पर स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे काजीवाड़ा निवासी समीर ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अस्पताल आ रहा है, लेकिन हर बार उसे अल्ट्रासाउंड नहीं होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। जांच नहीं होने से उपचार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

मरीज सोनिया ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब मजबूरी में निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को मांग भेजी गई है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने के बाद ही अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed