सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

गैस संकट पर सपा का प्रदर्शन : महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
शामली। जिले में गैस सिलिंडरों की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला सभा के कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतर आए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शामली तहसील पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव सांगवान को सौंपा।
Trending Videos

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी के नेतृत्व में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए गैस संकट पर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडरों की भारी कमी के चलते आम जनता, खासकर महिलाओं को रसोई चलाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध नहीं है। शासन द्वारा केरोसिन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर शासन गैस की कमी से इन्कार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। स्थिति यह है कि ब्लैक मार्केट में सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं।
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी, मेहराज, रुक्साना, वशीला, जरीफा, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, आंबेडकर सभा जिलाध्यक्ष अनिल कोरी, सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग, अभिषेक गोहरनी, सलेकचंद, बिट्टू पांचाल, मकसूद राणा, शांतुन राणा, नामित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed