छात्र को बेरहमी से पीटा: विरोध करने पहुंचे परिजनों पर भड़के प्रधानाचार्य, फिर आपा खोया, जमकर की गाली-गलौज
Shamli News : शामली में प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा चार की छात्रा को पीटने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजन शिकायत करने पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। प्रधानाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के जलालाबाद में पाठ न सुनाने पर गुस्साए प्रधानाचार्य ने कक्षा चार की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की। घटना का विरोध करने पहुंचे परिजनों के साथ भी प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी मनोज पांचाल की पुत्री मानवी गांव के ही प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार को जब मानवी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तो उसी वक्त स्कूल के प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी ने मानवी से कुछ सवाल पूछे। जिनका जवाब मानवी नहीं दे पाई।
आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य ने उत्तेजित होकर डंडे से मानवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में मानवी की पीठ पर चोट के गंभीर निशान व घाव बन गए। घर पहुंच कर मानवी ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
वहीं, परिजन जब विरोध करने पहुंचे तो वहां भी प्रधानाचार्य ने अभद्रता करते हुए परिजनों को भगा दिया। पिता मनोज ने थाने में तहरीर देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ करवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य की अभद्रता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: UP: रालोद ने राजस्थान में कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग, मलूक नागर को बनाया प्रदेश प्रभारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.