{"_id":"69c6d5ec9b9c57fabc05d868","slug":"ram-navami-celebrated-with-great-pomp-procession-welcomed-with-flowers-shamli-news-c-26-1-aur1003-162254-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धूमधाम से मनाई रामनवमी, शोभायात्रा का फूलों से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धूमधाम से मनाई रामनवमी, शोभायात्रा का फूलों से हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कांधला में श्री राम नवमी पर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। रामनवमी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। श्री राम के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
शामली में श्री हनुमान टीला पर आयोजित रामचरितमानस पाठ का समापन हुआ, जिसमें मुख्य यजमान मनोज मित्तल ने पूजा अर्चना की। इसके बाद हनुमान धाम से श्री रामायण की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगरभर में बैंड बाजे और भजनों के साथ उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का फूलों से स्वागत हुआ। शोभायात्रा हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, अग्रसेन पार्क, थाना कोतवाली होते हुए हनुमान धाम पर समाप्त हुई। महाआरती का आयोजन हनुमान धाम के महामंत्री राजकुमार मित्तल द्वारा किया गया और प्रसाद वितरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
जलालाबाद में श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई संकीर्तन शोभायात्रा में भव्य राम दरबार और रथ के साथ महिलाएं और पुरुष नंगे पैर चलते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार की आरती की और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन हनुमान धाम में महाआरती से हुआ। इस दौरान टिंकू सैनी, अंकित गोयल, शैंकी शर्मा, वंशज गोयल, निक्की, नंदकिशोर, मोहित, बॉबी शर्मा, विशाल सैनी, अशोक कोरी, हरिओम उपाध्याय, अंशुल कोरी, तरंग गर्ग रहे।
कांधला में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा पंचवटी मंडप के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह द्वारा भगवान श्री गणेश और श्री रामलला के विधिवत पूजन से हुआ। यात्रा में भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा, कौशल्या, वीर बजरंगी हनुमान सहित सुंदर झांकियां और राम लला का विमान शामिल था। शोभायात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों जैसे कैराना मार्ग, जैन मन्दिर, जामा मस्जिद और मैन बाजार से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रामलीला मंडप भवन पहुंची। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार, महामंत्री प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव जैन रहे।
हसनपुर लुहारी में शोभायात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और बैंड की मधुर धुनों के साथ निकली। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आस्था व्यक्त की। इस दौरान सतीश सैनी, पीयूष सैनी, विनोद सैनी द्वारा शोभायात्रा का उद्घाटन किया गया।
Trending Videos