{"_id":"69c97c7504258204ae0061dc","slug":"the-priest-ran-away-with-150-grams-of-gold-jewellery-during-the-puja-shamli-news-c-26-1-sal1002-162394-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पूजा के दाैरान 150 ग्राम सोने के आभूषण लेकर पंडित भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पूजा के दाैरान 150 ग्राम सोने के आभूषण लेकर पंडित भागे
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के नया बाजार निवासी अशोक कुमार के साथ पूजा-अर्चना के नाम पर 150 ग्राम सोने के आभूषण ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया कि 21 मार्च को पंडित गंगाशरण, गोपाल शरण निवासी मथुरा तथा उनके दो चेले उसके घर पूजा करने के लिए आए थे। पूजन सामग्री मंगवा ली गई। पूजा के दौरान पंडितों ने घर में सुख-समृद्धि के नाम सोने के आभूषण भी रखने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण धोखाधड़ी से लेकर चारों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos