{"_id":"6a7cd14958a8982ab4081ff8","slug":"roof-of-new-collectorate-building-collapses-car-and-bike-damaged-shamli-news-c-26-1-sal1002-171794-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट की छत ढही, कार और बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट की छत ढही, कार और बाइक क्षतिग्रस्त
Thu, 13 Aug 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में लिंटर गिरने से क्षतिग्रस्त कार। वीडियोग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट के पीछे के दरवाजे के पास बुधवार को बुलडोजर से काम करते समय अचानक लिंटर गिर गया। लिंटर की चपेट में आने से वहां खड़ी एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई फरियादी या अधिकारी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, गोहरनी के पास नए कलक्ट्रेट भवन में अधिकारियों के शिफ्ट होने के बाद बुधवार दोपहर बाद बुलडोजर से पीछे के हिस्से में काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे के दरवाजे का करीब दस मीटर लंबा लिंटर भरभराकर गिर गया।
n घटिया सामग्री के इस्तेमाल की भी आशंका : लिंटर गिरने की घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मजदूरों का कहना है कि बुलडोजर से काम करने के दौरान लिंटर गिरा। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि लिंटर गिरने की वजह क्या रही। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि लिंटर अचानक गिर गया था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
n चार मशीनों से हटाया लिंटर का मलबा, अधिकारियों में मची खलबली : कलक्ट्रेट के पीछे लिंटर गिरने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में चार मशीनें लगाकर लिंटर के मलबे को हटाया गया। लोगों का कहना था कि यदि यह हादसा दोपहर के समय होता तो फरियादी या अधिकारी भी मलबे की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो सकते थे। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था।