{"_id":"6a6a592331b5edefc80bfc24","slug":"route-diversion-plan-implemented-for-heavy-vehicles-shamli-news-c-26-1-smrt1048-170733-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू
Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बुधवार रात 12 बजे से कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हल्के वाहनों के लिए चार अगस्त की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा। रूट डायवर्जन प्लान 12 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से वाहनों का संचालन होगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को सात सुपरजोन, 17 जोन और 47 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों व कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सतत निगरानी के लिए कांवड़ मार्ग पर 20 वॉच टावर बनाए गए हैं। वाॅच टावर से दूर तक कांवड़ मार्ग पर निगरानी की जाएगी।
इनके अलावा कांवड़ मार्ग पर तीन अस्थाई थाने बनत, शिव चौक और मन्ना माजरा पर बनाकर थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 20 अस्थाई पुलिस चौकी बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जनपद के पुलिस फोर्स के अलावा बाहर से एक एएसपी, तीन सीओ, दस पुलिस निरीक्षक, दस उप निरीक्षक, पांच ट्र्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 25 ट्रैफिक सिपाही मिले हैं। बाहर व जनपद के फोर्स को मिलाकर करीब 1800 पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राा की सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
व्यवसायिक वाहनों का रूट (रात 11 बजे से प्रात: 3 बजे तक) : जनपद में आने वाले व्यवसायिक वाहन करनाल, चौकी बिडौली, चौसाना, करीब दो किलोमीटर पहले बल्लामजरा (ऊन तिराहा), ऊन, झिंझाना, गाड़ीवाला चौराहा, जमालपुर, भूरा गांव के बाईपास मंदिर से बायें मुड़कर भूरा गांव के बाहर से होते हुए कंडेला मार्ग, ओद्यौगिक क्षेत्र में पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
इसका वैकल्पिक मार्ग गाड़ी वाला चौराहा, टपराना चौराहा, मन्ना माजरा पुल, पहले वाले पुल बाये तरफ वाहन मुड़कर नीचे औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में प्रवेश करेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।