सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Several village heads were stopped and placed under house arrest before leaving for Lucknow.

Shamli News: लखनऊ जाने से पहले कई ग्राम प्रधानों को रोका, घरों पर नजरबंद किया

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Several village heads were stopped and placed under house arrest before leaving for Lucknow.
विज्ञापन
शामली। कार्यकाल बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे कई ग्राम प्रधानों को सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा घरोें में ही नजरबंद कर दिया गया।
Trending Videos

प्रधान संगठन के अध्यक्ष गांव भाजू के प्रधान बोबी का कहना है कि वह पंचायतों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मी सुबह से ही उनके घरों के बाहर तैनात रहे और बाहर निकलने पर रोक लगाई गई। इसके अलावा संगठन के कोषाध्यक्ष और गांव चूनसा के प्रधान नरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान लिलौन अंकुर व बिल्लू प्रधान कुरमाली को भी घर ही पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया। प्रधानों कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का हनन किया जा रहा है। वहीं कुछ प्रधानों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कदम उठाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed